David J. Schwartz
डॉ. डेविड श्वाट्र्ज़ जीवन एक लाइफ़-कोच और लेखक के रूप में काफ़ी लोकप्रिय थे। वह ‘मैजिक ऑफ़ थिंकिंग बिग’ लिखने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। यह पुस्तक 1959 में प्रकाशित हुई थी। विख्यात जीवन प्रबंधक डॉ. श्वाट्र्ज़, पीएचडी, अमेरिका में अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रो़फेसर और नेतृत्व विकास पर विशेषज्ञ परामर्श देने वाली फ़र्म क्रिएटिव एजुकेशनल सर्विसेज़ के प्रेसिडेंट थे। लोगों को प्रेरित करने के क्षेत्र में उन्हें आज भी शीर्ष विशेषज्ञों में गिना जाता है।